इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक
देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग २३ करोड़ है, यह
दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी
वाला देश है। देश की राजधानी
जकार्ता है. देश की जमीनी सीमा
पापुआ न्यू गिनी,
पूर्वी तिमोर और
मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों
सिंगापुर,
फिलीपींस,
ऑस्ट्रेलिया और
भारत का
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।
सातवीं शताब्दी से ही इंडोनेशिया द्वीपसमूह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र रहा है, जब श्रीविजय राजशाही के दौरान
चीन और
भारत
के साथ व्यापारिक संबंध थे। स्थानीय शासकों ने धीरे-धीरे भारतीय
सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक प्रारुप को अपनाया, और कालांतर में
हिंदू और
बौद्ध
राज्यों का उत्कर्ष हुआ। इंडोनेशिया का इतिहास विदेशियों से प्रभावित रहा
है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की वजह से खींचे चले आए। मुस्लिम
व्यापारी अपने साथ
इस्लाम लाए, और यूरोपिय शक्तियां यहां के मसाला व्यापार में एकाधिकार को लेकर एक दूसरे से लड़ी। साढ़े तीन सौ साल के डच उपनिवेशवाद के बाद
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्रता हासिल हुई।
इसका और साथ के अन्य द्वीप देशों का नाम भारत के पुराणों में
दीपान्तर भारत (अर्थात सागर पार भारत) है।
यूरोप के लेखकों ने १५० वर्श पूर्व इसे
इंडोनेशिया (
इंद= भारत +
नेसोस =
द्वीप के लिये) दिया, और यह धीरे धीरे लोकप्रिय हो गया।
की हजर देवान्तर पहला देशी था जिसने अपने राष्ट्र के लिये इंडोनेशिया नाम का प्रयोग किया।
कावी भाषा में लिखा
भिन्नेक तुंग्गल इक (
भिन्नता में एकत्व) देश का आदर्श वाक्य है।
दीपान्तर नाम अभी भी प्रचलित है इंडोनेशिया अथवा जावा भाषा के शब्द
नुसान्तर में। इस शब्द से लोग बृहद इंदोनेशिया समझते हैं।
इंडोनेशिया एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है , जिसमे निजी क्षेत्र एवं सरकारी
क्षेत्र दोनों की भूमिका है | इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्वी एशिया की सबसे
बड़ी अर्थव्यवस्था है और जी-२० अर्थव्यवस्थाओं में से एक है | सन २०१० में ,
इंडोनेशिया का अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (नाममात्र) लगभग ७०६.७३ अरब डॉलर
था | सकल घरेलू उत्पाद में सबसे अधिक ४६.४% योगदान उद्योग क्षेत्र का है ,
इसके बाद सेवा क्षेत्र ३७.१% एवं कृषि १६.५% योगदान करती है | २०१० से ,
सेवा क्षेत्र ने अन्य क्षेत्रों से अधिक रोजगार दिए | हालाँकि, कृषि
क्षेत्र सदियों तक प्रमुख नियोक्ता था | विश्व व्यापार संगठन के अनुसार
२०१० में , इंडोनेशिया २७वां सबसे बड़ा निर्यातक था | तेल और गैस ,
इलेक्ट्रिकल उपकरण , प्लाय-वुड , रबड़ एवं वस्त्र मुख्य निर्यात हैं |
मशीनरी एवं उपकरण , रसायन , ईंधन एवं खाद्य पदार्थ इंडोनेशिया के मुख्य आयत
हैं |
यहाँ की मुख्य
भाषा-
भाषा इंडोनेशिया है। अन्य भाषाओं में भाषा जावा, भाषा बाली, भाषा सुंडा, भाषा मदुरा आदि भी हैं। प्राचीन भाषा का नाम
कावी था जिसमें देश के प्रमुख साहित्यिक ग्रन्थ हैं।
लेकिन इसके बाद से इंडोनेशिया का इतिहास उथलपुथल भरा रहा है, चाहे वह
प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हो, भ्रष्टाचार की वजह से, अलगाववाद या फिर
लोकतंत्रीकरण की प्रक्रिया से उत्पन्न चुनौतियां हों। वर्ष
२००४ के अंत में आये
सूनामी लहरों की विनाशलीला से यह देश सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। यहाँ के
आचे प्रान्त में लगभग डेढ लाख लोग मारे गये थे और हजारो करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ था।